A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम ने बुधवार को तीन सितारा होटल बेबीलॉन द्वारा किया गया और अवैध कब्जा तोड़ दिया है। अफसरों ने बताया कि, बेबीलॉन होटल ने नहर पर अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया था। सीनियर अफसरों से हरी झंडी मिलते ही आज निगम का अमला बुलडोजर लेकर होटल पहुंचा और अवैध निर्माण को ढहा दिया है। बेबीलॉन काफी नामी होटल है, इसलिए इस कार्रवाई को देखने बड़ी संख्या मेंं लोग पहुंच गए थे।

विधायक कालोनी में घुस जाता है पानी 

होटल बेबीलॉन के पास में ही विधायक कालोनी हैं। होटल ने वहां से गुजरने वाले नाले पर कब्जा कर अवैध निर्माण खड़ा कर लिया था। इससे नाले का पानी निकल नहीं पाता था। नाला उफनने के बाद पानी विधायक कालोनी में घुस जाता था। चूंकि होटल काफी बड़ा है और नामी- गिरामी है। इसलिए विधायक लोग भी कुछ नहीं कर पाते थे। ऐसे में अब सरकार बदली तो साय सरकार ने अवैध निर्माण को तोड़ने में कोई हिचक नहीं दिखाई।

आसपास बन गया है दलदल 

इस कार्रवाई को लेकर निगम अधिकारी संतोष पांडे ने बताया कि, होटल संचालक ने वहां स्थित नाले पर अतिक्रमण कर रखा था। नाले पर करीब 4500 वर्ग फीट पर कब्‍जा करके निर्माण कर लिया था। इसी वजह से ना केवल नाला चोक हो रहा था बल्कि आसपास दल-दल बन गया है। इसी अवैध निर्माण के कारण बारिश के दौरान विधायक कालोनी में जलभराव की समस्‍या होती है। 

विधानसभा में गूंज चूका है इसका मुद्दा 

नगर निगम के अफसरों ने बताया कि, अतिक्रमण हटाने के लिए होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इसी वजह से आज नगर निगम का अमला वहां अतिक्रमण तोड़ने की कार्यवाही कर रहा है। विधायक कालोनी में पानी भरने का मामला कई बार विधानसभा में भी गूंज चुका है। विधायक इस मुद्दे पर कई प्लेटफार्मो पर इसे उठाते रहे हैं कि, बारिश में कालोनी में रहना मुश्किल हो जाता है। मगर सरकारी मशीनरी में कभी इस पर सुनवाई नहीं हुई।