A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
सोमा शर्मा/राजिम- विधायक बनने के बाद पहली बार जन्मदिवस मना रहे राजिम विधायक रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनका आभार व्यक्ति किया है। हजारों कार्यकर्ताओं को शाल और श्रीफल देकर अपने जन्मदिवस पर सम्मानित किया है। राजिम विधायक अपने कार्यकर्ताओं को उपहार देकर उनका मान रखते हुए नजर आए हैं।
बता दें, विधायक रोहित साहू ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले सुबह प्रदेश के प्रयागराज त्रिवेणी संगम पर जाकर कुलेश्वर महादेव में अभिषेक किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वयं पौधारोपण करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को 5-5 पौधे वितरित कर हर गांव में लगाने की अपील की है। इधर, जन्मदिवस के अवसर पर कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया है।
बोर्ड में पहला स्थान बनाने वाली को दिया लैपटॉप
प्रदेश में बोर्ड में पहला स्थान बनाने वाली राजिम की होनीशा साहू को विधायक साहू ने लैपटॉप देकर सम्मानित किया है। अपने विधायक को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे दिव्यांगजनों को इस अवसर पर ट्राइसायकिल देकर विधायक साहू ने उनका हौसला बढ़ाया है।
पर्यावरण संरक्षण जरूरी- रोहित
विधायक रोहित साहू ने बताया कि, वर्तमान समय में पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इसके लिए अपने घरों में, गांव में पौधे लगाए और उतने ही लगाएं, जितने की देखभाल की जा सके। वहीं गरियाबंद जिले के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि, स्वच्छता पहली प्राथमिकता है। विधायक जी सरपंच से लेकर अभी तक के सफर में गावों में स्वच्छता और हरियाली को ही पहली प्राथमिकता देते आए हैं।
