A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

गरियाबंद। प्रशासन से नाराज बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव आज बुधवार को अपनी सुरक्षा व्यवस्था को नहनबीरी मैनपुर निवास में छोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क के लिए चले गए। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र धुर नक्सल प्रभावित इलाका है।

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस MLA जनक ध्रुव ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर जाने से पहले मैनपुर लोक निर्माण विभाग के सामने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हुए तीन महीने हो चुके हैं। शासन-प्रशासन से देवभोग में आवास उपलब्ध कराने के लिए कई बार मांग कर चुका हूं। लेकिन अब तक आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है। मैनपुर नाहनबिरी स्थित अपने आवास में मैंने अपने खर्चे पर सुरक्षा व्यवस्था कराई है। उन्होंने कहा कि मेरे पास देवभोग में आवास की व्यवस्था नहीं है, मेरे स्वंय के रहने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मैं अपने सुरक्षाकर्मियों को कहां रखूंगा। इस मामले से कई बार प्रशासन को अवगत करा चुका हूं।

सरकार और प्रशासन मुझे व्यवस्था का हिस्सा नहीं मानती- विधायक
सरकार को घेरते हुए विधायक जनक ध्रुव ने कहा मैं विपक्ष का विधायक हूं, शायद इसीलिए सरकार मेरी सुरक्षा और रहने के लिए निवास की व्यवस्था नहीं कर रही है। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र बहुत बड़ा है। इस क्षेत्र के लोगों को मुझसे मुलाकात करने के लिए 100 किमी दूर आना पड़ता है। सरकार और प्रशासन मुझे व्यवस्था का हिस्सा नहीं मानती इसलिए मुझे सुविधा नहीं दे रही है।

विधायक जनक ध्रुव को दी गई है सुरक्षा - एसडीओपी बाजीलाल
इस मामले पर मैनपुर एसडीओपी बाजीलाल सिंह ने कहा कि, विधायक जनक ध्रुव को पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा प्रदान किया है। आवास उपलब्ध कराना जिला प्रशासन का काम है। आज उनके सुरक्षाकर्मी ने थाना पहुंचकर जानकारी दी है कि, विधायक जनक ध्रुव बैगर सुरक्षा के दौरे पर निकल गए हैं। एसडीओपी ने कहा कि विधायक की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है और इसकी सूचना देवभोग थाना में दे दी गई है।