A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सीएसआर मद का व्यय और निर्माण कार्य राज्य शासन से संपादित करने और भारत सरकार से आवश्यक समन्वय बनाने का आग्रह किया है। 

यह लिखा पत्र में 

उद्योग मंत्री देवांगन द्वारा सीएम श्री साय को लिखे पत्र में लिखा है कि, पिछले विधानसभा सत्र के दौरान कई विधायकों के माध्यम से उद्योगों के लाभ से सृजित होने वाली सीएसआर मद से होने वाले कार्यों की जानकारी शासन से मांगी गई थी। शासन स्तर पर उक्त मद में व्यय करने संबधी किसी भी प्रकार के नियम और अधिकार अंतर्निहित नहीं होने के कारण उद्योग विभाग द्वारा न कोई कार्य संपादित किया जा रहा है। ना ही सीएसआर से होने वाले व्यय की समीक्षा व सही जानकारी प्राप्त हो पा रही है।

सीएम साय का ध्यान कराया आकृष्ट 

मंत्री श्री देवांगन ने सीएम साय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आग्रह किया है कि, सीएसआर का व्यय शासन स्तर पर किया जाए तो उद्योगों से प्रभावित लोगों की मूलभूत सुविधाओं में अभिवृद्धि हो पाएगी। साथ ही पर्यावरण को रहे नुकसान की भरपाई की जा सकी है। मंत्री देवांगन ने सीएसआर मद से होने वाले व्यय और निर्माण कार्य राज्य शासन से संपादित करने और इस संबंध में स्पष्ट नीति नियम बनाने और भारत शासन से आवश्यक समन्वय करने का आग्रह किया है।

सीएसआर के तहत होंगे एक हजार करोड़ खर्च 

प्रदेश में संचालित राष्ट्रीय स्तर की सार्वजनिक और निजी उपक्रम, अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट समेत सभी उद्योग सीएसआर मद के तहत सालाना 1 हजार करोड़ खर्च करते हैं। मंत्री श्री देवांगन आगे लिखा है कि, राज्य शासन के माध्यम से ये राशि खर्च हो ताकि उद्योगों से प्रभावित लोगों के साथ-साथ ज्यादा जरूरत जैसे स्वास्थ, शिक्षा, कुपोषण, सिंचाई,आधारभूत संरचना पर सीएसआर राशि खर्च हो।