A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
जीवानंद हलधर-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवाद के ख़ात्मे को लेकर साय सरकार के मंत्री बस्तर की जनता से रुबरु हो रहे हैं। सभी सामाजिक संगठनों के बीच जाकर वे बस्तर में शांति स्थापित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को जगदलपुर में आयोजित लोकतंत्र बनाम माओवाद कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप पहुंचे। जहां मंच से भाषण देते हुए मंत्री केदार कश्यप भावुक हो गए और उनका गला भर आया।
उन्होंने कहा कि, जो पीड़ा नक्सलियों ने बस्तर वासियों को दिया है, उसे कोई भूला नही सकता है। इतनी वीभत्स हत्याएं माओवादियों ने की है जिससे लोगों पूरा का पूरा परिवार ही उजड़ गया है। आखिर माओवादी ये लड़ाई किसके लिए लड़ रहे हैं। आगे आकर बताएं और ये आदिवासियो को क्यों मार रहे हैं। आखिर क्या चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, बस्तर के हर परिवार ने एक अपने को खोया है। ये किस प्रकार की विकास की बाते करते हैं। अगर आदिवासियों का विकास करना चाहते हैं तो वे गणतंत्र छोड़कर जनतंत्र को अपनाएं। बुलेट छोड़कर बैलेट पर भरोसा करें। नक्सली बस्तर के आदिवासियो को टूल किट की तरह इस्तेमाल कर रहें हैं। लेकिन अब सरकार ने ठान लिया है कि, आने वाले 3 साल में छत्तीसगढ़ और बस्तर से नक्सलवाद को खत्म किया जाएगा। जल्द ही बस्तर में शांति लाई जाएगी।
कल होगा इंडी गठबंधन का द इंड
बस्तर लोकसभा की जिम्मेदारी मंत्री केदार कश्यप को दी गई थी। आज जगदलपुर में वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, कल से हार की वजह से कांग्रेस का बहाना भी शुरु हो जाएगा। कोई कहेगा ईवीएम हैक हो गया तो कोई कहेगा ईवीएम फेल हो गया है और कुछ तो गड़बड़ हो गया है। कांग्रेस ने पहले से ही हार मान ली हैं। अब कल उनके बड़े नेता राहुल गांधी तबियत खराब होने और पेट खराब होने का बहाना करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा के 400 पार करते ही कल से इंडीगठबंधन का द इंड हो जाएगा। नेता प्रतिपक्ष को लेकर उनके बीच में लड़ाई शुरू हो जाएगी। देश की जनता ने जो जनाधार भाजपा को दिया है उससे साफ हो जाएगा कि, देश की जनता क्या चाहती है। एक विकसित भारत का निर्माण अगर कोई करेगा वो केवल मोदी जी ही करेंगे।
