रायपुर से लगे आरंग क्षेत्र के ग्राम निसदा में अवैध उत्खनन के कारण करीब 400 एकड़ कृषि भूमि बंजर होने की कगार पर पहुंच गई है।

बिलासपुर। रायपुर से लगे आरंग क्षेत्र के ग्राम निसदा में अवैध उत्खनन के कारण करीब 400 एकड़ कृषि भूमि बंजर होने की कगार पर पहुंच गई है। खनन के दौरान निकलने वाला माइनिंग वेस्ट और पत्थर सीधे महानदी में डंप किए जा रहे हैं। इससे नदी का प्रवाह प्रभावित हुआ है और आसपास के किसानों की जमीनें बंजर होती जा रही हैं।

इस मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने लीज एरिया के बाहर हो रहे उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने खनिज विभाग के सचिव से एफिडेविट के साथ जवाब मांगा है। साथ ही लीजधारियों पर 30 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को तय की गई है।

ओम प्रकाश सेन ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की
दरअसल, आरंग के ग्राम निसदा के रहने वाले ओम प्रकाश सेन ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में बताया गया कि, गांव में फ्लैग स्टोन और चूना पत्थर के उत्खनन के लिए 15 लोगों को लीज दी गई थी। लेकिन लीजधारकों ने स्वीकृत क्षेत्र से करीब पांच गुना अधिक जमीन पर कब्जा कर उत्खनन शुरू कर दिया। आरोप है महानदी में डंप किए जा रहे हैं। इससे नदी का प्रवाह प्रभावित हो रहा है। कि खनन के दौरान निकलने वाला माइनिंग वेस्ट और पत्थर सीधे और आसपास की लगभग 400 एकड़ कृषि भूमि बंजर होने की स्थिति में पहुंच गई है।

सात लीजधारकों को दोषी पाया गया 
याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि तीन साल पहले पर्यावरणीय अनुमति समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद क्षेत्र में बेखौफ उत्खनन और धड़ल्ले से ब्लास्टिंग की जा रही है। सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से बताया गया कि कलेक्टर ने खनिज विभाग से जांच कराई थी। जांच में सात लीजधारकों को दोषी पाया गया। इसके बाद पर्यावरणीय अनुमति खत्म होने के बावजूद उत्खनन करने वाले सात दोषी लीजधारकों पर 30 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने का नोटिस जारी किया गया है। हाईकोर्ट ने खनिज विभाग के सचिव को शपथ पत्र के माध्यम से यह बताने को कहा है कि वर्तमान में जांच की स्थिति क्या है। महानदी में माइनिंग वेस्ट और पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की। गई है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि अगर कोई लीजधारक इस कार्रवाई के खिलाफ अलग से याचिका दाखिल करता है, तो उसे भी इसी जनहित याचिका के साथ जोड़कर सुना जाएगा।