A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां शादीशुदा एक युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा कर उनके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवती ने युवक को शादी करने के लिए दबाव बनाया तब युवक मुकर गया। इसके बाद युवती ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम हेमनाथ गौतम है। वह ग्राम टिकरालोहंगा खासपारा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, उसकी पहचान इसी जिले की रहने वाली एक युवती से हुई,जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली गई। युवक ने युवती से कहा कि, मै तुमसे बहुत प्यार करता हुँ और मै तुमसे शादी करूंगा। शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म करता रहा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई।
युवक पहले से ही था शादीशुदा
इसकी जानकारी जब युवती ने युवक को दी तो उसने उससे बातचीत बंद कर दिया था, फिर शादी करने को कहा तो वह मुकर गया। इसके बाद युवती ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इसके बाद युवती को पता चला कि, युवक पहले से ही शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि, युवती 4 महीने की गर्भवती है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
