रविकांत सिंह राजपूत- मनेंद्रगढ़। नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में छापा मारा।
मिली जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार से काम का बिल पास कराने के एवज में ₹53,000 की मांग की गई थी। इसमें से पहली किश्त ₹20,000 पहले ही नगद दी जा चुकी थी। आज दोपहर ठेकेदार ₹33,000 लेकर सीएमओ के घर पहुंचा। सीएमओ के निर्देश पर ठेकेदार ने यह रकम अकाउंटेंट को दी। जैसे ही अकाउंटेंट ने नगद राशि ली, पहले से घात लगाए बैठी ACB टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
अकाउंटेंट सुशील भगत और सीएमओ इसहाक खान हिरासत में
फिलहाल ACB की टीम अकाउंटेंट सुशील भगत और सीएमओ इसहाक खान दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रशासन में मचा हड़कंप।