कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित बचरापोड़ी पुलिस चौकी में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उसके साथ एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को भी पकड़ा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, फर्जी मामले में फंसाने को लेकर मांगी गई थी रिश्वत। सतेंद्र प्रजापति नामक ग्रामीण से 50,000 रुपये की मांग की गई थी। उसके एवज में पहली किश्त के तौर पर आज प्रार्थी ग्रामीण से 25,000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए हैं। एसीबी की अम्बिकापुर से पहुंची टीम ने उक्त कार्रवाई की है।
फूड इंस्पेक्टर 90 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
वहीं 21 फरवरी शनिवार को बिलासपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था । स्व सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित कराने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से 90 हजार रुपये लेते समय अधिकारी गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिलासपुर का है, जहां एक स्व सहायता समूह से शासकीय उचित मूल्य की दुकान दिलाने के एवज में फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद समूह ने इसकी शिकायत एसीबी से की।
शिकायत की सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही फूड इंस्पेक्टर ने 90 हजार रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।