A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

गणेश मिश्रा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कांग्रेस पार्टी ने भाजपाइयों पर अपने पार्षद के अपहरण का आरोप लगाया है। विधायक विक्रम शाह मंडावी ने अपहरण और धमकाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंडावी ने कहा कि, गुरुवार की सुबह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भैरमगढ़ नगर पंचायत के दो कांग्रेस पार्षदों का अपहरण कर लिया गया था और तीसरे पार्षद को धमकी दी गई थी। 

विधायक विक्रम शाह का यह भी कहना है कि, अपहरण करने की जानकारी भैरमगढ़ थाने को भी दी गई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि, भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस बहुमत के साथ काबिज है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद लोग जनमत की चोरी कर भैरमगढ़ नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव लाने की मनसा रख रहे हैं। 

गुंडागर्दी पर उतर आए हैं

विधायक विक्रम शाह ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी के लोग सरकार बनने के बाद गुंडागर्दी पर उतर आए हैं और जनमत की चोरी कर जबरन कांग्रेस शासित नगर पंचायत में सेंधमारी की कोशिश कर रहे हैं। अगर छत्तीसगढ़ सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती है या इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है तो कांग्रेस आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी।