सूरज सोनी- खरोरा। छत्तीसगढ़ के नगर पंचायत खरोरा में अवैध शराब बिक्री एवं अपराध मुक्त नगर बनाने के लिए अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी ने एक आम सभा एवं बैठक आयोजित किया था। जिसमें आमसभा में सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित नागरिक महिलाएं अवैध शराब बिक्री एवं अपराध मुक्त नगर बनाने के लिए बीड़ा उठाया।
अवैध शराब बिक्री को लेकर एक विशेष अभियान चलाकर नगर के विभिन्न स्थानों में अवैध शराब बिक्री बंद करने के लिए एक रोडमेप तैयार करते हुए आर पार की लड़ाई नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी सांसद प्रतिनिधि, पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी और पार्षदों के नेतृत्व में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर नगर में चल रहे अवैध शराबबंदी के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
इस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पहल की सराहना करते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि, हमारे नगर में किसी भी कीमत में अवैध शराब बिकने नहीं दी जाएगी, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत मुझे चुकानी पड़े। वहीं नगर पंचायत खरोरा की अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी, पार्षद शेखर देवांगन, हेमलता नशीने समाज (सेविका), पार्षद वार्ड क्रमांक 6 रश्मि वर्मा रायपुर (ग्रामीण) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ रहा गलत असर
वार्ड 5 और 6 की समस्त मातृशक्तियों की हम बैठक कर वार्ड में बिक रहे अवैध शराब के खिलाफ सभी मातृ शक्तियों से यही आग्रह किया है कि, वार्ड में अवैध शराब नहीं बिकना चाहिए। जिससे समाज पर गलत असर पड़ने से छोटे-छोटे बच्चे भी नशा कर रहे हैं। शराब के कारण आए दिन परिवार में विवाद होते रहता है। इस स्थिति को देखते हुए जन प्रतिनिधियों ने समस्त वार्ड एवं नगर को नशा मुक्त खरोरा बनाने के लिए मां महामाया मंदिर में इकट्ठा हुए हैं, ताकि खरोरा नगर नशा मुक्त हो।