कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनागुंडा जंगलों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए बीजीएल लॉन्चर, 30 बीजीएल, 4 आईईडी जैसे कई हथियार बरामद।

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर से लगे घने जंगलों में नक्सलियों ने हथियार और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा छिपाकर रखा था, जिसे सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिला और नारायणपुर जिला की सीमा पर स्थित बिनागुंडा जंगलों में नक्सलियों ने हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपा रखी थी। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें यह बड़ी बरामदगी हुई।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली
सुरक्षाबलों ने मौके से एक बीजीएल लॉन्चर, 30 नग बीजीएल, 4 आईईडी, आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान, दो बंदूकें और जिंदा राउंड बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि, नक्सली इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। यह पूरा मामला छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।