फिर गांव पहुंचा तेंदुआ : गली में खेल रहे बच्चे पर कर दिया हमला, इलाके में दहशत 

leopard attack-child injured
X
तेंदुए ने किया हमला, बालक गंभीर रूप से घायल
कांकेर जिले में एक बार फिर से तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला कर दिया है। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुए ने फिर एक बालक पर जानलेवा हमला किया है। गंभीर रूप से घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के अंदर गली में खेल रहे बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने दुधावा निवासी 11 वर्षीय बालक नीरज ध्रुव पर हमला किया है। एक बार फिर से इलाके में तेंदुए के हमले के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों में इलाके के तीन बच्चों पर तेंदुआ हमला कर चुका है। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है और दो घायल हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें...जब खेत में किसान के सामने आ गया तेंदुआ : डर के मारे चढ़ गया पेड़ पर, देखिए VIDEO

खेत में किसान के सामने आ गया तेंदुआ

उल्लेखनीय है कि, पिछले दिनों कांकेर जिले में ही एक किसान अपने खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक उसके सामने एक तेंदुआ आ धमका। यह देख किसान की सिट्टी- पिट्टी गुम हो गई और वह जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। काफी देर तक पेड़ पर रहकर उसने अपनी जान बचाई। यह मंजर देखकर आसपास के किसानों ने तेंदुए का वीडियो बना लिया। इस घटना के बाद से लोगो में दहशत का माहौल है। यह मामला सरोना वन परिक्षेत्र का है। वहीं इस घटना का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story