जशपुर के NH-43 पर मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारी, दो की मौके पर मौत और एक घायल, चालक वाहन सहित फरार।

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हिट एंड रन की घटना सामने आई। नेशनल हाईवे 43 पर मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद चालक पिकअप वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

NH-43 पर तेज रफ्तार का कहर
सूत्रों के अनुसार, सुबह टहलने निकले तीन लोगों को एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा घायल व्यक्ति अस्पताल में उपचाराधीन है।

चालक पिकअप सहित फरार
घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़ने के बजाय मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन की पहचान और चालक का पता लगाने के लिए जांच में जुटी  है।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में मामला हिट एंड रन का पाया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गम्हरिया का बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने NH-43 पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।