जशपुर जिले में जादू- टोना के शक में पति सहित चार आरोपियों ने मिलकर हाथ पैर पकड़कर महिला के प्राइवेट पार्ट पर डंडा डालकर निर्मम हत्या कर दिया।

अजय सुर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का सन्ना थाना क्षेत्र के गट्टी महुआ गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आया है। जादू- टोना के शक में मृतिका गोईदी बाई को पति सहित चार आरोपियों ने मिलकर हाथ पैर पकड़कर महिला के प्राइवेट पार्ट पर डंडा डालकर निर्मम हत्या कर दिया। घटना के बाद सन्ना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ASP राकेश पटनवार ने बताया कि सन्ना थाना क्षेत्र का गट्टी महुआ गांव में गोईदी बाई नाम की महिला को उसका पति ठुपन राम और उसकी दूसरी पत्नी फुला बाई और दो अन्य लोगो ने मिलकर मृतका जब बर्तन धोने जा रही थी। तभी आरोपी ने मृतिका को शराब पिलाने की बात पर एक झोपड़ी में ले गया। जहां पहले से आरोपी पति की दूसरी पत्नी फुला बाई, सुनील राम और सुनील की पत्नी सुरंती बाई पहले से मौजूद थी। सभी ने चावल से बनी हड़िया शराब पी और उसके बाद मृतिका का बाल पकड़कर आरोपियों ने महिला को जमीन पर पटक दिया और जादू- टोना का आरोप लगाकर मारपीट करने लगे। 

प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर की हत्या 
पति ने मृतका से कहा कि, तुम्हारे जादू- टोने की वजह से दूसरी पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा और उसके पिता को कैंसर की बीमारी हो गया है। यह कहते हुए पास में रखे डंडे को मृतिका के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान अन्य आरोपियों ने मृतका का हाथ पांव को पकड़कर रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही सन्ना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पति सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।