अजय सुर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपिया पत्नी सहित 5 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नारायणपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर केराडीह का रहने वाला मृतक सुनील राम कुछ माह पूर्व कांसाबेल थाना क्षेत्र के ढेंगुरजोर की रहने वाली युवती मीरा बाई के साथ प्रेम प्रसंग कर अपने घर लाकर पत्नी के रूप में रखा था। दोनों के साथ मृतक की माँ भी साथ मे रहती थी। 1 मार्च को आरोपी पत्नी मीरा बाई ने अपने परिजनों को घर बुलाकर अपने पति के साथ जमकर मारपीट किया। मारपीट में आए चोट के कारण सुनील राम की मृत्यु दो दिन बाद हो गई। मृतक की माँ के शिकायत नारायणपुर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
पुलिस जांच में यह पाया गया कि आरोपी पत्नी,उसकी बहन और तीन अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर मारपीट किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी पत्नी मीरा बाई, मुनिया बाई,मीना बाई,पुष्पा बाई और शंकर राम को गिरफ्तार कर BNS की धारा 103(1),190 के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।