A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। नवतपा के दूसरे दिन से कड़े तेवर दिखा रही गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है। पिछले पांच दिन से बन रहे लू के हालात की वजह से लोगों की सेहत बिगड़ रही और लोग जान भी गंवा रहे हैं। राजधानी रायपुर में लू की वजह से दो और लोगों की मौत होने की खबर है। बिलासपुर संभाग में प्रचंड लू ने 24 घंटे में 6 की जान ले ली। विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के प्रकोप से अगले चौबीस घंटे में किसी तरह की राहत की गुंजाइश नहीं है। उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवा के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का उत्तरी और मध्य इलाका भारी गर्मी की चपेट में है।
इन इलाकों का तापमान 46-47 डिग्री तक दर्ज किया गया जा रहा है, जिसकी वजह से दर्जन भर क्षेत्रों में लगातार लू का अलर्ट जारी किया जा रहा है। लगातार पड़ रही गर्मी लोगों को बीमार कर रही है और थोड़ी सी लापरवाही होने पर मौत होने लगी है। गुरुवार को रायपुर और बिलासपुर में दो लोगों की मौत हुई थी और शुक्रवार को इन्हीं जिलों में पांच लोगों की भारी गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इधर मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों का कहना है कि अगले चौबीस घंटे में गर्मी से राहत मिलने की दूर तक संभावना नहीं है, क्योंकि आने वाली शुष्क और गर्म हवा को रोकने के लिए सिस्टम तैयार नहीं हुआ है। शुक्रवार को राज्य में गर्मी का दौर जारी रहा और सबसे अधिक 47.3 डिग्री तापमान रायगढ़ 46.9 डिग्री मुंगेली का दर्ज किया गया है।
दो दिन से तबीयत खराब
राजधानी के राजेन्द्र नगर में रहने वाली करीब 65 वर्षीय मैरी मारियाना की तबीयत दो दिन से खराब थी। आज दोपहर वह अचानक बेसुध हो गई। महिला का बेटा विनीत उसे लेकर इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह सिलतरा में रहकर काम करने वाले 34 वर्षीय संजय कुमार यादव दोपहर अपना काम निपटाने बाइक में घूम रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी। एक स्थान पर रुककर उसने पानी पीया और बेसुध हो गया। अस्पताल लाने पर उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।
खत्म हो सकता है लू का प्रकोप
मौसम विज्ञान केंद्र की विशेषज्ञ गायत्री कांचीभोथला के मुताबिक रविवार से राज्य में लू के प्रकोप से थोड़ी राहत मिल सकती है। हवा की दिशा में बदलाव होने से अरब सागर से नमी आने से बादल छाएंगे, जिससे बढ़ते तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं। अगले चौबीस घंटे में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद कम है। सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर तथा दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में ग्रीष्मलहर चलने की संभावना बनी हुई है।
प्रमुख शहरों का तापमान
| रायपुर | 46.4 |
| बिलासपुर | 46.8 |
| पेंड्रा | 43.8 |
| अंबिकापुर | 42.8 |
| जगदलपुर | 41.0 |
| दुर्ग | 46.2 |
| राजनांदगांव | 45.7 |
बिलासपुर, रायगढ़ और मुंगेली में 6 ने दम तोड़ा
बिलासपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही लू लगने से पिछले 24 घंटे के भीतर बिलासपुर, रायगढ़ और मुंगेली जिले में 6 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक पीडब्ल्यूडी का मजदूर फेकूराम, सीपत निवासी युवती शैलकुमारी सूर्यवंशी, इसी प्रकार सरगांव निवासी एक अधेड़ महिला तथा जांजगीर जैजैपुर से 43 वर्षीय महिला को सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। डाक्टरों ने मौत का कारण हीट स्ट्रोक लिखा। रायगढ़ जिले के सरिया में एक पुरुष व एक महिला की मौत हो गई।
बकरी चराने गया चरवाहा मिला मृत
भीषण गर्मी के चलते ग्राम डोड़ा निवासी एक चरवाहे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के ग्राम डोड़ा निवासी भगत राम सप्रे पिता स्व. मूलक सप्रे उम्र 70 वर्ष 30 मई को सुबह 8 बजे घर से बकरी चराने गया था जहां खेत मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। चिकित्सकों ने मौत का कारण लू लगना बताया।
सरिया में महिला-पुरुष की मौत
लू लगने की पहली घटना में सरिया निवासी सरिया निवासी सुरेश पाणिग्राही उर्फ पिंटू पाणिग्राही 45 वर्ष की दोपहर फैक्ट्री से काम कर लौटते समय रास्ते में लू लगने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में सरिया नगर के वार्ड क्रमांक 3 निवासी 55 वर्षीय सुपकेशी चौहान पति ध्रुव चौहान शाम 5 बजे खेत से काम करके लौटी और सो गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि लू लगने के कारण उसकी मौत हुई है, हालांकि उसकी पीएम रिपोर्ट आना बाकी है।
