ओडिशा की तरह छत्तीसगढ़ से भी हो पहल : इंडिगो एयरलाइंस के अफसरों से मिले कीर्ति व्यास,  रखे कई सुझाव

Indigo Airlines
X
इंडिगो एयरलाइंस
इंडिगो एयरलाइंस के सीनियर अधिकारियों से चर्चा के दौरान व्यास हॉलिडेज के संचालक कीर्ति व्यास ने ओडिशा की तर्ज पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ान की मांग की है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से कई बड़े शहरों तक उड़ाने संचालित हो रहे हैं। व्यास हॉलिडेज के संचालक कीर्ति व्यास ने इंडिगो एयरलाइंस के सीनियर अधिकारियों से चर्चा कर रायपुर से जयपुर, रांची, पटना, विशाखापटनम, राजकोट, गौहाटी एवं चंडीगढ़ के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की मांग की है। जिससे छत्तीसगढ़ से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को इसकी सुविधा मिल सके।

कीर्ति व्यास ने यह भी बताया कि, इंडिगो एयरलाइन और ओडिशा राज्य सरकार के बीच समझौते के तहत भुवनेश्वर से बैंकॉक के लिए इंडिगो की अंतर्राष्ट्रीय उड़ान संचालित की जा रही है। उसी प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार को भी इंडिगो एयरलाइंस के साथ समझौता करके यहाँ के यात्रियों के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू करवाना चाहिए। छत्तीसगढ़ से लगभग 12000-15000 यात्री प्रति माह अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करते हैं। जिसमें से 30-35% यात्री केवल थाईलैंड की यात्रा करते हैं बाकी यूएस, यूके, यूरोप, दुबई, केनेडा, अफ़्रीका और अन्य देश की यात्रा करते हैं।

इसे भी पढ़ें : छोटा सिंगर बड़ा कमाल : गांव से लेकर मॉरीशस तक का सफर, दुनियाभर में बिखेर रहा सुरों का जादू

पहले भी इन सेक्टरों से उड़ान शुरू करने की हुई थी बात

पहले भी इंडिगो एयरलाइंस के संजीत भट्टाचार्य ने इन सेक्टरों के लिए उड़ान शुरू करने की चर्चा की थी। चर्चा के दौरान भट्टाचार्य ने कहा कि, रायपुर से हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इन सभी सेक्टरों के लिए नई फ्लाइट शुरू करने के लिए फिर से प्रस्ताव भेजा जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story