मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ : सीएम संत समागम समारोह में करेंगे शिरकत, कब से कब तक चलेगा महोत्सव...पढ़िए

cm vishnudeo sai
X
सीएम विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होंगे। दामाखेड़ा के संत समागम समारोह में शामिल होंगे। फिर मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होंगे। सीएम दोपहर 12.35 बजे दामाखेड़ा के लिए रवाना होंगे। वहां पर संत समागम समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे सरगुजा के मैनपाट जाएंगे। वहां पर मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ करेंगे और शाम 5.30 बजे वापस रायपुर लौटेंगे।

बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 23 से 25 फरवरी तक महोत्सव चलेगा। इस आयोजन में विविध सांस्कृतिक और रोमांचक खेल आकर्षण का केंद्र रहेगा। अल्ताफ रजा और रूप कुमार राठौर आज प्रस्तुति देंगे। सरगुजा प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी पर्यटक मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने मैनपाट महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story