होली मिलन समारोह : महिलाओं ने धूमधाम से मनाया पर्व, विधायक भावना बोहरा ने भी जमकर खेली होली 

कवर्धा जिले के पंडरिया में महिलाओं ने धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया। इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने सभी को बधाई देते हुए होली खेली।

Updated On 2025-03-13 09:53:00 IST
महिलाओं के साथ होली खेलती हुईं विधायक भावना बोहरा

संजय यादव - कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। पंडरिया में आयोजित समारोह में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा भी इस रंगारंग आयोजन में शामिल हुईं थी। इस अवसर पर विधायक ने भी महिलाओं के साथ जमकर होली खेली।

समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीतों और फाग गीतों की धुन पर महिलाओं ने नृत्य किया। विधायक भावना बोहरा भी इस खुशी के माहौल में खुद को रोक नहीं पाईं और महिलाओं के साथ कदमताल करती नजर आईं। विधायक भावना बोहरा ने इस मौके पर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। 

विधायक ने होली की दी बधाई 

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि, ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और आपसी प्रेम को बढ़ावा देने का काम करते हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता को सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। रंगों के इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया।

Similar News

एकलव्य विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों ने दी दबिश: अपर कलेक्टर को बच्चों ने बताया अपना दर्द, कार्रवाई की मांग

लामनी बर्ड पार्क में पहुंच रहे नए मेहमान: बुद्धिमान ब्लू गोल्ड मकाऊ और नकल करने में माहिर अफ्रीकन ग्रे पैरट्स

धर्मांतरण से परेशान ग्रामीण पहुंचे थाने: बोले- पुलिस प्रशासन ध्यान दे, वरना हम लोग बरतेंगे सख्ती