होली मिलन समारोह : सरोज पांडेय ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली, फाग गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं

BJP candidate Saroj Pandey at Holi Milan function.
X
होली मिलन समारोह कार्यक्रम में बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय
कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जहां श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रतीक्षा कर रहे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता होली गीत के साथ थिरकते दिखे।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में कोरबा जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही काफी मात्रा में लोग उपस्थित रहे। सुबह 10 बजे से ही कार्यकर्ता समारोह स्थल पर पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते आयोजन स्थल लोगों से भर गया।

होली मिलन समारोह में सरोज पांडे और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रतीक्षा कर रहे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता होली गीत के साथ थिरकते दिखे।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने होली गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। होली मिलन समारोह में डॉ सरोज पांडे वाणिज्य व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के के समारोह स्थल पहुंचे। जहां पुष्प वर्षा कर उन्हें होली की बधाई दी गई। इस होली मिलन समारोह में विशेष तौर पर उपस्थित छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने सभी अभ्यागतों को आशीर्वाद दिया। कोरबा जिले के अलावा अन्य जिलों से भी कुछ प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

होली मिलन समारोह- सरोज पांडेय ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली...फाग गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं@SarojPandeyBJP #HoliCelebration #women pic.twitter.com/WbuTHVQcXB
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 27, 2024

बस्तर से लौटे सीएम साय

सीएम विष्णुदेव साय बस्तर और बालोद जिले के दौरे से रायपुर लौट चुके हैं। जहां बस्तर प्रत्याशी महेश कश्यप के नामांकन कार्यकम में वो शामिल हुए और गुण्डरदेही में आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, आज बस्तर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप ने अपना नामांकन भरा है। जहां सह प्रभारी नितिन नबीन, दोनों डिप्टी सीएम और सभी नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। उनके साथ जगदलपुर के महापौर, एमआईसी के सदस्य हजारों कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के लोग शामिल हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि, पूरे प्रदेश में यही स्थिति है और लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस जीतती है तो क्यों नहीं उठाती EVM पर सवाल

ईवीएम पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल द्वारा सवाल खड़ा करने पर सीएम विष्णुदेव साय ने पटलवार करते हुए कहा कि, जब-जब उनकी हार होती है या हारने की गुंजाइश होती है। ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं और जब जीतते हैं तब भी उन्हें सवाल खड़ा करना चाहिए। लेकिन उस समय EVM ठीक हो जाता है, यह हार का बहाना है। सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, कांग्रेस छोड़कर BJP में आने वालों की संख्या बहुत है और पूरे प्रदेश में कांग्रेस में बिखराव है। हर जगह लोकसभा प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story