हरेली तिहार की धूम : सीएम हाउस में झूमता नजर आया साय कैबिनेट, प्रदेश के लोगों को दी बड़ी सौगात

Hareli festival celebrated in CM residence
X
सीएम आवास में मनाया गया हरेली त्योहार
छत्तीसगढ़ में पूरे धूम-धाम से हरेली का त्यौहार मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास में सीएम साय और मंत्रियों ने गेड़ी चढ़कर उत्सव मनाया। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूरे धूम-धाम से हरेली का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़िया रंग बिखरा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास को हरेली थीम में सजाया गया है। जिसमें ग्रामीण कला, संस्कृति, जनजीवन की अद्भुत छटा देखने को मिली। कलाकारों और युवाओं ने गेड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद सीएम साय ने कृषि यंत्रों की पूजा की। इस अवसर पर पूरे साय कैबिनेट के मंत्री और अधिकारी भी झूमते हुए नजर आए।

वहीं रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह और संस्कृति विभाग के डायरेक्टर विवेक आचार्य ने रइचुली झूला का आंनद लिया। संस्कृति विभाग के डायरेक्टर विवेक आचार्य ने कहा- आज पूरे प्रदेश में हरेली पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है।

स्वास्थ्य व्यवस्थाएं होंगी दूरूस्त

राज्य के पहले त्योहार के अवसर पर सीएम साय ने प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर पदस्थापना आदेश जारी हुआ। दूरस्थ क्षेत्रों में भी त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

लोक कलाकारों के साथ झूमे डिप्टी सीएम साव

वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ गेड़ी चढ़कर जश्न मनाया। हरेली त्यौहार की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि, हरेली छत्तीसगढ़ का पहला लोकपर्व है। इसे पूरे प्रदेश में धूम-धाम से मनाया जाता है।

Gedi Dance
गेड़ी नृत्य

हरेली तिहार का आविष्कार कांग्रेस ने नहीं किया है- साव

वहीं कांग्रेस के 'कॉपी' करने के सवाल पर साव ने पलटवार करते हुए कहा कि, गेड़ी का आविष्कार कांग्रेस ने नहीं किया है। हरेली तिहार कांग्रेस की सरकार आने के बाद शुरू नहीं हुआ। हम वर्षों से यह त्यौहार मना रहे हैं, बचपन से गेड़ी चढ़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भ्रम में है कि, इस त्योहार का आविष्कार उन्होंने किया है। हरेली तिहार हमारी परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story