महिला मड़ई का आयोजन : प्रदेशभर की महिलाओं ने लगाया स्टॉल, बेल मेटल, कोसा साड़ी और पैरा आर्ट की दिखी झलक

Grand event Mahila Madai, Self-help groups stall, Science College Ground, Raipur news, chhattisgarh news 
X
महिला मड़ई का आयोजन
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘सशक्त महिला, समृद्ध महिला’ थीम पर आयोजित महिला मड़ई का आयोजन किया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘सशक्त महिला, समृद्ध महिला’ थीम पर आयोजित महिला मड़ई को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। 4 मार्च से चल रहे महिला मड़ई में राज्य के सभी 33 जिलों से 87 महिला स्व-सहायता समूहों ने बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया है।

उसमें प्रमुख रूप से रायगढ़ से एकताल बेलमेटल, सूरजपुर से समूह द्वारा निर्मित गुड़ की सामग्री, बस्तर से बेल मेटल, जांजगीर चांपा और सक्ति से कोसा, हैंडलूम सिल्क साड़ी, गरियाबंद से पैरा आर्ट, जशपुर से टोकनी, महुआ से उत्पादित सामग्री, बिलासपुर से श्रृंगार वस्त्र की सामग्री, बलरामपुर और सूरजपुर से उत्पादित सुगंधित चावल के स्टॉल में लोगों की खासकर महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है।

महिलाओं ने अबतक 50 हजार रुपए से ज्यादा के सामानों की बिक्री की

महिला मड़ई की नोडल अधिकारी ने बताया कि, महिला स्व-सहायता समूहों ने 50 हजार रुपए से ज्यादा के सामानों की बिक्री की है। मड़ई में 8 मार्च महिला दिवस के दिन तक और भी अधिक सामानों के बिक्री होने की संभावना है। महिला मड़ई में लगाए गए 87 स्टॉलों का अवलोकन दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक किया जा सकता है। मड़ई में सेल्फी जोन बनाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र है। इसके साथ ही बच्चों के लिए प्ले जोन भी बनाया गया है, जिसमें आकर्षक झूले और खेल-खिलौने की व्यवस्था की गई है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

महिला मड़ई में नवा बिहान, महतारी वंदन सखी सेंटर, वुमन हेल्पलाइन, दिशा दर्शन, कन्या विवाह, स्पॉन्सरशिप, फास्टर केयर, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल विवाह, दत्तक ग्रहण और आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का स्टॉल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। इस मड़ई में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है।

महिलाओं को उपलब्ध कराया गया नि: शुल्क स्टाल

मड़ई में महिला एवं बाल विकास विभाग के समूहों के साथ अन्य विभागों के समूह जैसे-एनआरएलएम, वन विभाग, पंचायत विभाग इत्यादि की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के विक्रय और प्रदर्शन के लिए निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्थानीय महिला उद्यमियों और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजीकृत महिला उद्यमियों, उत्पादक, स्टार्ट-अप को भी स्टॉल उपलब्ध कराया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story