13 जिलों को मिले डिप्टी कलेक्टर्स : राज्य प्रशासनिक सेवा के नए अफसरों को मिली पदस्थापना

X
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अफसरों को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 2024 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को पदस्थापना दे दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 नए अफसरों की पदस्थापना दी गई है। ये नए अफसर विभिन्न जिलों में डिप्टी कलेक्टर बनाए गए हैं।
