A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

लीलाधर राठी-सुकमा। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। ऐसे में बस्तर और कांकेर पर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकी दी है। बुधवार को प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, 4 जून को जो परिणाम आने वाले हैं वह लोगों के जहन में है। इस बार भाजपा 400 पार सीट के साथ देश में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से मोदी जी की सरकार बनाएगी। छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी काबिज होगी। जिसमें हमारा बस्तर और कांकेर भी शामिल है। इसके साथ ही कांग्रेस को बहाना ढूंढने काम फिर से शुरू करेंगे। नए जुमले तैयार करेंगे। ईवीएम हैक हो गया या फिर पूरे सिस्टम को गाली देने का काम करेंगे। 

राहुल गांधी के लिए यह कोई पहली हार नही, उन्हें हारने की आदत 

केदार कश्यप जी ने कहा कि वर्तमान समय में यदि कांग्रेस कि बात करें तो उनके नेताओं को और राहुल गांधी के लिए यह कोई पहली हार नही है। उनको हारने की आदत सी हो गयी है जो की यह आदत उनके जीवन पर्यंत बना रहेगा। आप सभी के साथ पूरे देश को पता है कि जैसे ही रिजल्ट घोषित होगी उसके पश्चात आत्मिक संतुष्टि के लिए राहुल गांधी विदेश दौरा जाएंगे। देश में भाजपा की सरकार बनेगी जो कि तय है। वहीं कांग्रेस और उनके सहयोगी दल जिन्होंने इंडी गठबंधन बनाया गया उस इंडी का 4 जून को इंड हो जाएगा। विष्णुदेव साय जी पूरे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, विष्णुदेव साय जी आदिवासी मुख्यमंत्री हैं लेकिन केवल आदिवासियों के मुख्यमंत्री हैं ऐसा कहना सही नही है। साय जी पूरे प्रदेश और सभी समुदाय के मुख्यमंत्री हैं।

दीपक बैज सवाल न करें बल्कि जवाब दें

 वनमंत्री केदार ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार में पुलिस जवानों का हौसला बढ़ा हुआ है। आप सब जानते हैं कांग्रेस के शासन में केवल हत्या, लूटपाट, चोरी-चकारी, बलात्कार आत्महत्या बढ़ रहा था। एनसीआरबी का रिपोर्ट भी बताता है कि कांग्रेस शासन काल में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बनता जा रहा था। अब साय सरकार में अपराध घट रहा है। 

अपने कार्यकर्ताओं की करवाएं जांच

मंत्री कश्यप ने कहा कि दीपक बैज को सवाल नही करना चाहिए बल्कि जवाब देना चाहिए पखांजुर में जो घटना घटित हुआ उसके पीछे कौन लोग थे। पखांजुर में हमारे मंडल अध्यक्ष असीम राय को इन काँग्रेसियों ने मारने का काम किया। यहां तक कि नारायणपुर की घटना जिसमें विक्रम बैस को मारा गया इस घटना में भी कांग्रेस पदाधिकारी शामिल थे। ऐसे अनगिनत घटनाएं हैं जिनके पीछे इन कांग्रेसी नेताओं का हाथ है। इन्होंने हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं को सुपारी किलिंग के माध्यम से मारने का काम किया है। दीपक बैज को अपने गिरेबान में झांक का अपने कार्यकर्ताओं की जांच पड़ताल करवाना चाहिए कि कौन कांग्रेस कार्यकर्ता बनकर इस तरह अपराधिक गतिविधियों में शामिल है जो आज इस तरह से खूनी खेल को अंजाम दे रहे हैं।

दीपक बैज मेरे साथ पखांजुर चले, पीड़ित परिवारों से करें भेंट

केदार कश्यप ने कहा कि सरकार का कार्य है जांच पड़ताल कर न्याय करना। पीसीसी चीफ दीपक बैज मेरे साथ पखांजुर चले, मेरे साथ नारायणपुर भी चलें। उन पीड़ित परिवारों से भेंट करें। जिन परिवारों के आधार स्तंभों की हत्या कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों के माध्यम से हुई है। छत्तीसगढ़ में जब हमारे जवान मारे जा रहे थे। उनके प्रति इनकी संवेदना दिखाई नही पड़ती। दीपक बैज और उनकी पार्टी सेना और पुलिस जवानों के हौसला को कामजोर करने का काम करती है। 

अवैध धर्मांतरण हमारी सामाजिक लड़ाई

धर्मांतरण को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि धर्मांतरण केवल भारतीय जनता पार्टी का मुद्दा नही है। यह हमारा सामाजिक मुद्दा है। हमारे धर्म, संस्कृति, आस्थाओं के केंद्रों के साथ जिस तरीक़े से खिलवाड़ हो रहा है उसके खिलाफ लड़ाई लगातार जारी रहेगा। हम समाज को जगाने का काम कर रहे हैं। इस अभियान में सभी दल के लोगों को साथ आना चाहिए। यदि कांग्रेस के नेता खुद को सनातनी मानते हैं तो हमारे इस लड़ाई में साथ आये। मैं भी एक सामाजिक व्यक्ति हूं इसलिए यह मेरा एजेंडा और कर्त्तव्य है। मैंने ऐसे मुद्दे पर हमेशा विरोध किया है और आगे भी विरोध करुंगा। 

आरक्षण खत्म करना कांग्रेस का एजेंडा

आरक्षण खत्म करने की बात को लेकर केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के लोग यह भ्रम फैला रहे हैं कि भाजपा देश से आरक्षण खत्म कर देगी उनके इस झूठ को आदिवासी समाज समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने संविधान को बदलने का प्रयास किया। कांग्रेस पार्टी यह क्यों नही बताती कि आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग, जातियों के आरक्षण को खत्म करके किस समुदाय के लोगों को इसका लाभ देने का कार्य कर रही थी। ये कांग्रेस पार्टी के लोग केवल मुस्लिम समुदाय के साथ खड़े दिखाई देते हैं। इन कांग्रेसियों ने केवल एक समुदाय का विकास किया बाकी समुदाय को गर्त में धकेल दिया। 

कांग्रेस का मनोबल समाप्त EVM का रोना शुरू

वनमंत्री केदार कश्यप जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे तरीके से कमजोर चुकी है। इनके नेता हताशा भरी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। राहुल गांधी के ऊपर अब कांग्रेस पार्टी को भरोसा नही रहा है। राहुल गांधी इतने बार चुनाव हार चुके हैं जिसकी गिनती भी हमें याद नही है। राहुल गांधी समझ चुके हैं उनकी पार्टी का अंतिम दौर चल रहा है। उनकी 4 जून के बाद विदेश यात्रा का टिकिट भी बुक हो चुकी होगी। शुभ यात्रा के लिए हमारी मंगल कामना है। अपने साथ वे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेताओं को भी लेकर जाएं इनका भी मानसिक संतुलन में सुधार आएगा। 

चुनाव हारने के लक्षण ये कांग्रेसी EVM सहित सिस्टम को देंगे गाली

मंत्री कश्यप ने कहा कि यह चुनाव हारने का लक्षण है। कांग्रेस के नेता भलीभांति जानते हैं कि उनकी जमानत जब्त हो गयी है। हारने के बाद देखिएगा किस तरीके से ये लोग EVM को गाली देंगे, लोकतंत्र, प्रशासनिक व्यवस्था, चुनावी प्रकिया को गाली देंगे। कांग्रेस के नेता लगातार हार-हार के हताश हो चुके हैं।