केंद्रीय जेल में झड़प : एक कैदी ने दूसरे बंदी पर ब्लेड से किया हमला, FIR दर्ज 

Ambikapur Central Jail
X
अंबिकापुर केंद्रीय जेल
अंबिकापुर जिले में एक कैदी ने दूसरे कैदी पर हमला कर दिया था। जिसके बाद केंद्रीय जेल के भीतर हमला करने वाले बंदी पर मणिपुर थाने FIR दर्ज कराया गया है।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक कैदी ने दूसरे कैदी पर हमला कर दिया था। जिसके बाद केंद्रीय जेल के भीतर हमला करने वाले बंदी पर मणिपुर थाने FIR दर्ज कराया गया है। दोनों के बीच लूडो खेलने के दौरान विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने ब्लेड से हमला कर दिया था. इस मामले को लेकर मुख्य प्रहरी ने आरोपी बंदी के खिलाफ FIR कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर केंद्रीय जेल में जूड़ो खेलने के दौरान विवाद हो गया था। जिसके बाद कैदी इस कदर खफा हुआ कि, उसने बंदी विनय पाण्डेय के ऊपर ब्लेड से हमला कर दिया। जिसके बाद कैदी को आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना के बाद मुख्य प्रहरी ने आरोपी बंदी के खिलाफ FIR कराई है। लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि, जेल के अंदर आखिर धारदार ब्लेड पहुंची कैसे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story