वित्त मंत्री ओपी चौधरी ओडिशा के लिए रवाना : बोले- संगठन के निर्देश पर करते हैं काम, कांग्रेस डूबती नाव 

Finance Minister OP Chaudhary
X
वित्त मंत्री ओपी चौधरी
वित्त मंत्री ओपी चौधरी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए ओडिशा रवाना हो गए हैं। जहां निकलते समय उन्होंने कहा कि, संघठन के निर्देश पर जा रहा हूं। बीजेपी 365 दिन 24 घंटे काम करती है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए ओडिशा रवाना हो गए हैं। जहां निकलते समय उन्होंने कहा कि, संघठन के निर्देश पर जा रहा हूं। बीजेपी 365 दिन 24 घंटे काम करती है। जो जिम्मेदारी दी जाती है हम सभी उसे पूरा करते हैं। पहले छत्तीसगढ़ में प्रचार के लिए परिश्रम किया और अब सभी ओडिसा झारखण्ड में प्रचार कर रहे हैं।

पीएससी की जांच शुरू नहीं होने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर सवाल उठाएं हैं। जिसको लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस ने युवाओं के साथ धोखा किया है और PSC की सीबीआई जांच केंद्र में नोटिफाई हो चुकी है। डर से कई लोग गायब हो गए है और देश छोड़ रहे हैं। गलत करने वाले हर एक को हिसाब देना पड़ेगा।

कांग्रेसी एक दूसरे पर उठाते हैं सवाल

मंत्री पद के लिए एक अनार सौ बीमार वाले बयान वाले कांग्रेस के आरोप पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस डूबती हुई नाव है। बीजेपी में किसी पोस्ट के लिए भागदौड़ नहीं मची है। कांग्रेस के पांच सालों में जय और वीरू की नहीं बन पाई। ये एक दूसरे पर सवाल उठाते हैं जो कि, हास्यास्पद पद है। BJP में अधिक संख्या में अच्छे नेता उपलब्ध है और हमारे यहां पद में दायित्व नहीं होता है। जो जिम्मेदारी दी जाती है सभी उसका निर्वहन करते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story