नवरात्रि पर्व के अवसर पर पेंड्रा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। 

आकाश पवार- पेंड्रा। नवरात्रि पर्व के अवसर पर पेंड्रा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। यह विशाल धार्मिक यात्रा गिरारी स्थित सिद्ध शक्तिपीठ से प्रारंभ होकर नगर के दुर्गा मंदिर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान लगभग 600 मीटर लंबी चुनरी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

चुनरी यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर तथा आरती उतारकर यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं श्रद्धालुओं के लिए फल और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम और एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद रही।

ये लोग रहे मौजूद 
यह धार्मिक आयोजन स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य और संत महानंद जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यात्रा में बजरंग दल के छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक शुभम नाग, प्रांत सुरक्षा प्रमुख सौरभ देवांगन, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया, जिला मंत्री प्रकाश साहू तथा बजरंग दल के जिला संयोजक सागर पटेल सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इन कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई 
इसके अलावा निखिल परिहार, सरोज पवार, प्रिया त्रिवेदी, शिखा सिंह, अनीता मांझी, विमला वासुदेव, भूपेंद्र चौधरी, दीपक कश्यप, प्रदीप कुमार, विनय पांडे, अनुराग पांडे, दीपक विश्वकर्मा, बृजेश पुरी, रविन्द्र कुमार, पुरान यादव, राहुल साहू, आदित्य सोनी, दिशा मानिकपुरी और कुसुम गौतम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

नगरवासियों ने सफल आयोजन आभार व्यक्त
आयोजकों के अनुसार, यह चुनरी यात्रा विश्व शांति, सद्भाव और जन-कल्याण के उद्देश्य से निकाली गई थी। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नगरवासियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया है।