A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। एक्जिट पोल जारी होने के बाद कांग्रेस ने इसे मानने से मना कर दिया है और इसे बीजेपी का सरकारी तंत्र बताते हुए सवाल उठाए हैं। सवाल उठाये जाने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, सवाल उठाना कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का चरित्र रहा है। जब इच्छा के अनुकूल काम नहीं होता, तो संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, एक्जिट पोल को दूर रखने का काम किया है। किस-किस को दूर रखेंगे और जनता ने कांग्रेस को दूर कर दिया है। 

डिप्टी सीएम श्री साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, शुरू से हमने यह कहा था कि, कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ में प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी के टिकट पर कोई चुनाव लड़ना नहीं चाहता था। कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ने से पहले ही हार मान चुकी थी। जनता से नकारे हुए लोगों को कांग्रेस ने मैदान में उतारा। आखिरकार फिर से जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है और हम परिणाम देख रहे हैं। शेर जनता बनाती है और ढेर भी जनता करती है। मतगणना के बाद इंडिया गठबंधन के भविष्य पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियों का गठबंधन है। जब गठबंधन था, तब से झगड़े चल रहे हैं। 4 जून के बाद केवल सिर फुटव्वल होने वाला है। 

कांग्रेस शून्य में आउट होने वाली है

कांग्रेस के दावों पर डिप्टी सीएम श्री साव ने आगे कहा कि, जनता ने कांग्रेस के दावों को परखा है। इनका कोई भी दावा सही साबित नहीं हुआ। ये यही दावा विधानसभा में भी करते थे। कांग्रेस शून्य में आउट होने वाली है और 11 सीटें हम जीतने वाले हैं। टिकट मिलने से पहले भी कांग्रेस पार्टी ने जीत का दावा किया था। कांग्रेस पार्टी अपने गिरेबान में झांक कर देखे। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने सत्ता से बाहर किया। कांग्रेस लोकसभा में शून्य पर आउट होने वाली है। 

4 जून को देश की जनता उत्सव मनाएगी

उन्होंने आगे कहा कि, जब भी इनके इच्छा के अनुरूप कोई भी संवैधानिक संस्था निर्णय करती है। तो यह अविश्वास जताते हैं। 4 तारीख को फिर से ईवीएम को दोष देंगे। जीत के जश्न को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, 4 जून को जश्न देश की जनता मनाएगी। देश की जनता जो चाहती थी कि, नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। विकसित भारत का निर्माण करें, वह सही साबित होने वाला है। 4 जून को देश की जनता उत्सव मनाएगी। 

शांति, विकास और तरक्की के लिए नक्सल पुनर्वास नीति आवश्यक 

नक्सल पुनर्वास नीति को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में शांति, विकास और तरक्की के लिए पुनर्वास नीति आवश्यक है। सरकार इस दिशा में ठोस मजबूती से कम कर रही है। आने वाले समय में बस्तर भयमुक्त होगा और तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ के भविष्य के हित में, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए चिंतन शिविर आयोजित था. प्रश्न चिन्ह उठाना कांग्रेस पार्टी की पुरानी आदत है। अपने विकास विरोधी छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता को कांग्रेस प्रदर्शित कर रही है।