A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के हायर सेकेंड्री स्कूल कातलबोड में विश्व पर्यावरण दिवस के पहले ही छात्र - छात्राओं ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया हैं। छोटे -छोटे हाथों से प्रकृति के करीब रहने और सहेजने का प्रयास किया जा रहा हैं। पर्यावरण दिवस के पहले ही कातलबोड शैक्षिक शिविर में साहू दंपत्ति ने 250 पपीता पौधे का वितरण किया है। 

साहू समाज परिक्षेत्र बानगर कर्मचारी प्रकोष्ठ के द्वारा यह पौधा वितरण किया गया। वहीं 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस हैं। इसे पहले ही हायर सेकेंड्री स्कूल कातलबोड में साहू समाज के द्वारा शैक्षिक मार्गदर्शन शिविर समर कैंप में 250 विद्यार्थियों और शिक्षकों, समाज जनों ने पर्यावरण संरक्षण का एक संदेश दुनिया को दिया। सभी छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण जल, जमीन, और जीवों को बचाने के लिए शपथ ली।

छात्र - छात्राओं को पर्यावरण का महत्व समझाया

इस कार्य की प्रेरणात्मक पहल साहू दंपति तुमनचंद और रंजीता साहू द्वारा की गई। इनका मुख्य उद्देश्य हैं विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताना और प्रकृति के संरक्षण के साथ आर्थिक व मेडिसिनल इंपोर्टेंस को समझने का एक प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से बच्चें अपनी छोटे - छोटे प्रयास से जवाबदारी और कर्तव्य को सिख पाएंगे। जैविक खेती के प्रति प्रेरित हो सकेंगे बाद में बड़ी भूमिका निभा पाने के लिए सक्षम हो सकेंगे। छोटे- छोटे हाथों से प्रकृति के करीब रहने और सहेजने का प्रयास किया जा रहा है। 

ये लोग थे शामिल

उन्होंने ने बताया कि, बच्चों को सिखाया गया हैं कि, प्रकृति ही हमारे सब कुछ हैं और इसकी संरक्षण करने की जिम्मेदारी हम सब की हैं। यह हमारा कर्तव्य हैं। इस अवसर पर रविंद्र कुमार साहू, भुनेश्वर साहू टिकेश्वर,रोशन लाल साहू, देवेंद्र कुमार साहू, तेजराम साहू, मनोज कुमार साहू, उदेराम यादव, रेशम साहू, देवेंद्र साहू एकेश्वर साहू, कमलेश साहू, हिरामन साहू, 200 बच्चें, शिक्षक, सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति रहें।