A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर- 1975 में 25 जून को इमरजेंसी लगाई गई थी। इसे भाजपा 'काला दिवस' के रूप में बना रही है। इस मसले को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि, उस वक्त नागरिक अधिकार का हनन कर तानाशाही दिखाई गई थी और हजारों लोगों को जेल के अंदर डालने का काम किया गया था। न्यायपालिका, मीडिया की स्वतंत्रता का हनन करने और देश के लोगों को प्रताड़ित करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था।
डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, वास्तव में देश के लिए 'काला दिन' था और किस प्रकार से अत्याचार इंदिरा गांधी और कांग्रेस की सरकार ने किया था। इसकी जानकारी लोगों को है और दोबारा कोई इस तरह की हिम्मत ना कर सके, इसलिए बीजेपी आज सभी जिला मुख्यालय में 'काला दिवस' मना रही है।
10 साल में लोकतंत्र मजबूत हुआ है
डिप्टी सीएम साय बोले कि, पिछले 10 साल में लोकतंत्र मजबूत हुआ है और हर एक व्यक्ति को उसके मौलिक अधिकार मिले हैं। इससे पहले बार-बार देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ की, इन लोगों ने बाबा साहब के विपरीत जाकर काम किया, देश में भ्रम फैलाने का काम किया है। संविधान प्रजातंत्र का अपमान किया है।
अभिनंदन दिवस मानने पर बोले साव
रायगढ़ प्रवास के दौरान विभागीय अधिकारियों से समीक्षा करने की बात कही है। कुछ स्थानों पर निरीक्षण करने की भी जानकारी दी है। वहीं बीजेपी के अभिनंदन दिवस मानने को लेकर साव ने कहा कि, मतदान का अधिकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अधिकार है। आने वाली नगरी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए जो नए मतदाता हैं। उनसे संपर्क करके एक कार्यक्रम भाजपा ने तय किया है। इसके अलावा नए मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा।
ना देश की चिंता और ना प्रदेश की- साव
कांग्रेस की समीक्षा को लेकर कहा डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, आपने अपनी सरकार में रहते हुए ना देश की चिंता की और ना प्रदेश की, एक परिवार के लिए काम किया, अपने स्वार्थ के लिए काम किया है। इस समीक्षा से कांग्रेस को लाभ नहीं मिलने वाला है। कांग्रेस में न तो नेतृत्व है और न कोई नियत है।
5 साल कांग्रेस रही तब कुछ नहीं किया
तात्यापारा चौड़ीकरण को लेकर महापौर एजाज ढेबर के प्रदर्शन को चुनौती देते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार प्रदेश में 5 साल रही, तब कुछ नहीं किया। जो शहर के लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं करा सकता है। अब चुनाव को देखकर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। शहर की जनता बखूबी जानती है कि, 5 साल के कार्यकाल में रायपुर की जनता के लिए क्या किया है। लेकिन यहां के लोगों के लिए तेज गति से कम कर रहे हैं।
चुनाव के परिणाम के बाद मुलाकात नहीं हुई थी
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे और पीएम से मुलाक़ात को लेकर कहा डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, मुख्यमंत्री जी बताएंगे किन विषय पर चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद मुलाकात नहीं हुई थी। सीएम साय प्रधानमंत्री से मिलने गए हैं। प्रदेश के विकास से लेकर चर्चा की जाएगी।
