2024 election CG results Live : छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता पर बोले सीएम साय - मोदी की गारंटी रंग लाई

BJP state president feeding sweets to CM Vishnudev Sai
X
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीएम विष्णुदेव साय को मिठाई खिलाते हुए
रायपुर लोकसभा में मतगणना का दौर जारी है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, लोकसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटें बीजेपी को मिलना निश्चित हो गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर लोकसभा में मतगणना का दौर जारी है। इसी बीच सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, लोकसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीट बीजेपी को मिलना निश्चित हो गया है। मुझे विश्वास है कि, शाम तक परिणाम आते-आते सभी 11 सीटे बीजेपी को मिलेंगी। मैं सभी कार्यकर्ता और जनता का धन्यवाद करना चाहूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता ने मोहर लगाई है। भीषण गर्मी में हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जीतने के लिए परिश्रम किया है। उससे बीजेपी को यह ऐतिहासिक सफलता छत्तीसगढ़ में मिली है।

सीएम विष्णुदेव साय बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को मिठाई खिलाते हुए
सीएम विष्णुदेव साय बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को मिठाई खिलाते हुए

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने किया सभी सीटें जितने का दावा

लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीट बीजेपी को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में टक्कर का मुकाबला है लेकिन अंतिम परिणाम कुछ और होंगे। NDA को 300 से ज्यादा सीटें मिलते दिखाई से रही है और INDIA गठबंधन को 220 सीट से ज्यादा नहीं मिलेंगे। केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन रही है।

किरण सिंहदेव बोले- छत्तीसगढ़ में BJP 10 सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में BJP 10 सीटों पर आगे है। कोरबा में भी परिणाम आते ही हम जीतेंगे। हमने जैसे सोचा वैसे ही परिणाम आये हैं। कार्यकर्ताओं ने रात दिन मेहनत की है और अन्य राज्यों में BJP का अच्छा परफॉर्मेंस है। केंद्र में तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story