A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर लोकसभा में मतगणना का दौर जारी है। जहां बीजेपी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने निर्णायक बढ़त बना ली है। 11वें राउंड की मतगणना में उनके कुल वोट करीब 7 लाख तक पहुंच गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के खिलाफ बृजमोहन अग्रवाल की लीड अब 4 लाख तक पहुंचने वाली है। कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय उनसे 391687 वोट पीछे चल रहे हैं।
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने किया सभी सीटें जितने का दावा
लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीट बीजेपी को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में टक्कर का मुकाबला है लेकिन अंतिम परिणाम कुछ और होंगे। NDA को 300 से ज्यादा सीटें मिलते दिखाई से रही है और INDIA गठबंधन को 220 सीट से ज्यादा नहीं मिलेंगे। केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन रही है।
किरण सिंहदेव बोले- छत्तीसगढ़ में BJP 10 सीटों पर आगे
लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में BJP 10 सीटों पर आगे है। कोरबा में भी परिणाम आते ही हम जीतेंगे। हमने जैसे सोचा वैसे ही परिणाम आये हैं। कार्यकर्ताओं ने रात दिन मेहनत की है और अन्य राज्यों में BJP का अच्छा परफॉर्मेंस है। केंद्र में तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है।
