A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग ने बढ़ते सायबर अपराध को लेकर गूगल के नोडल अधिकारी को पत्र लिखा गया है। जिसमें उन्होंने गूगल सर्च पेजों पर दिखाए जा रहे फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के कारण हो रही धोखाधड़ी की गतिविधियों को रोकने के लिए कहा है। साथ ही उस पर आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा है।
आईजी श्री गर्ग ने पत्र में यह लिखा
आईजी श्री गर्ग ने पत्र अपने पत्र में लिखा है कि, विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध करने वाले सायबर ठग गूगल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर प्रमुख बैंकों, बीमा कंपनियों, होटलों, वॉलेट्स, यूपीआई, गैस एजेंसियों, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं के कस्टमर केयर नंबरों को अपडेट करने के नाम से लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। अक्सर गूगल विज्ञापनों का उपयोग धोखेबाजों द्वारा किया जाता है। ताकि गूगल सर्च परिणामों में फर्जी नंबर सबसे ऊपर दिखें। चूंकि उपयोगकर्ता गूगल सर्च परिणामों पर भरोसा करते हैं। यूजर इन फर्जी नंबरों को असली कस्टमर केयर नंबर मान लेते हैं और अपनी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी प्रदाय कर ठगी करने वालो के जाल में फसते चले जाते है।
आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस करवाने के दिए निर्देश
उन्होंने आगे लिखा है कि, गूगल को आई टी एक्ट की विभिन्न धाराओं के माध्यम से कार्रवाई करने कहा है. साथ ही इस प्रकार की धोखाधड़ी गतिविधियों से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए गूगल के लिए आवश्यक सभी कदम उठाना महत्वपूर्ण है। ताकि नागरिकों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सके। साथ ही गूगल से भी इस विषय पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करने हेतु एवं किए गए कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्रदाय करने को लिखा गया है।
सायबर अपराधों से बचने की दी सलाह
आईजी रामगोपाल गर्ग के आम लोगों से भी अपील की है। बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूक होने हेतु 'साइबर प्रहरी' अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़े। जिसमें रोज नए होने वाले साइबर अपराधों के बारे में बता कर एवं सायबर ठगी के नए पैटर्न को समझाकर इनसे बचने एवं सुरक्षित रहने के महत्पूर्ण प्वाइंट्स प्रतिदिन जारी किए जाते है। सायबर अपराधों पर सतर्कता एवं जागरूकता से ही लगाम लगाई जा सकती है। अतः सायबर प्रहरी अभियान से आप भी जुड़े।
