A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
गरियाबंद- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में स्थित फिंगेशवर में नशेड़ी सिरफिरे युवक ने लोहे के रॉड से नगर पंचायत कर्मचारी राजु सोनी पर किया ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। कर्मचारी राजू सोनी ड्यूटी करके घर आ रहा था। तभी सरफिरे युवक ने उसका रास्ता रोककर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद खून से लथपथ कर्मचारी जब अस्पताल पहुंचा तो हड़कंप मच गया। बता दें, फिंगेश्वर में नशेड़ी सरफिरे युवक के आतंक से वार्ड वासियों में दहशत फैली हुई है। हालांकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
बेटे ने मां की हत्या कर दी
कुछ दिन पहले पेंड्रा में पुलिस ने मां की हत्या करने वाले बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेटे ने लोहे की रॉड से मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
अपने खर्चे के लिए मां से लेता था पैसे
पेंड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पतगंवा गांव में आरोपी शिवम मिश्रा किसी बीमारी से ग्रसित था। वह इलाज और अपने खर्चे के लिए लगातार अपनी मां से पैसे लेता रहता था। शुक्रवार को जब आरोपी बेटे ने अपनी मां से वह पैसा मांगा तो मां ने पैसा नहीं होने की बात कही। मां द्वारा इलाज के लिए पैसे नहीं देने से नाराज आरोपी ने अपनी मां के बहस शुरू कर दी। गुस्से में वह राड उठाकर अपनी मां की पिटाई करने लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
इलाज के दौरान हुई मौत
मारपीट के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसकी मां को गंभीर हालत में बिलासपुर अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मां ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। बेटे के द्वारा मां की हत्या की वरदात सुनने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह गिरफ्तार
रायपुर में पुलिस ने बच्चों की खरीदी-बिक्री करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि, आरोपी महिला गरीब परिवारों से बच्चे खरीदकर उन्हें महंगे दामों में बेच दिया करती थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी महिला समेत 6 लोगों को सिविल लाइन से गिरफ्तार किया है। वहीं महिला के कब्जे से एक बच्चे को भी बरामद किया गया है।
