रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मुंबई में सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि, स्लिप डिस्क की समस्या आने पर मुंबई के अस्पताल में डा. रमन सिंह की सफलता पूर्वक सर्जरी पूरी हो गई है। 

डॉ. रमन के सर्जरी पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा है कि, रमन सिंह जी के स्वास्थ्य लाभ की सुखद सूचना प्राप्त हुई है। अब वे पूर्णतः स्वस्थ हैं। प्रभु श्रीराम से उनके उत्तरोत्तर उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। 

तीन बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे डा. रमन

उल्लेखनीय है कि, डॉ. रमन सिंह साल 2003 से लेकर लगातार 2018 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार भी वे राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से बड़ी मार्जिन से जीतकर विधायक बने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।