A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
धरसींवा। धरसींवा के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सूरत और सीरत में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जीवनदीप समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अस्पताल की हालिया उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करने के साथ ही भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश स्तर पर आयोजित कायाकल्प प्रतियोगिता में धरसीवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और स्वच्छता के दम पर पूरे छत्तीसगढ़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
इसके साथ ही मुस्कान प्रतियोगिता में भी अस्पताल ने अपनी जगह सुरक्षित कर स्वास्थ्य मानकों पर अपनी पकड़ मजबूत की है। धरसींवा स्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति की अहम बैठक, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, धरसींवा जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढीलेन्द्र सेन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुरू हुई। जिसमें बैठक में मरीजों की सुविधा के लिए सबसे बड़ा निर्णय सोनोग्राफी मशीन को लेकर लिया गया।
विधायक अनुज शर्मा ने जानकारी दी कि, सीएसआर मद के माध्यम से आगामी अप्रैल माह तक अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन स्थापित कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को निजी सेंटरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल के बुनियादी ढांचे को सुधारने की कड़ी में परिसर के भीतर आकर्षक गार्डन विकसित करने और वाहनों के व्यवस्थित रख-रखाव के लिए पार्किंग की नई व्यवस्था पर भी सार्थक सहमति बनी। बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 'सार्थक निर्णय' एजेंडे के तहत विभिन्न बिंदुओं पर मुहर लगाई गई।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, धरसीवां अस्पताल को प्रदेश में तीसरा स्थान मिलना हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत का परिणाम है, लेकिन हमारी मंजिल अभी दूर है। हमें इस केंद्र को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करना है जहाँ गरीब से गरीब व्यक्ति को भी सम्मानजनक और निःशुल्क इलाज मिले। उन्होंने कहा कि, अस्पताल केवल इंट-पत्थरों की इमारत नहीं, बल्कि सेवा का मंदिर होना चाहिए। डॉक्टरों की कमी को दूर करना मेरी प्राथमिकता है और अप्रैल से सोनोग्राफी की सुविधा शुरू होने के बाद यहाँ की जनता को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को ईमानदारी से कर्तव्य पालन करने की प्रेरणा दी।
अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का भी उठा मुद्दा
इस चर्चा के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा, जिस पर विधायक ने शासन स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल से मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर करने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाई जाए और गंभीर स्थितियों को छोड़कर यहीं पर बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, प्रबंधन को यह सख्त हिदायत दी गई कि, मरीजों से किसी भी प्रकार की अनावश्यक राशि न ली जाए और सरकारी योजनाओं का लाम हर पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।
