धमतरी के ग्राम सोरम में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा जिला स्तरीय सामाजिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सौम्या यादव- धमतरी। छ.ग. झेरिया यादव समाज जिला धमतरी एवं ब्लाक धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में 1 मार्च को ग्राम सोरम में जिला स्तरीय सामाजिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव और धमतरी विधायक ओंकार साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष  भगत सिंह यादव, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजू यादव, प्रदेश सचिव सुंदर यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष जी.आर. यादव, प्रदेश संरक्षक जगत यादव, प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजित सिंह यादव, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मानसाय यादव सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

इनकी रही उपस्थिति
इसके अलावा विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्षों में जे.आर. यादव (राजनांदगांव), पंचराम यादव (रायगढ़), दिवाकर यादव (शक्ति), देवेन्द्र यादव (कांकेर), शिवा यादव (नगर अध्यक्ष, रायगढ़), हुकुमचंद यादव (अधिवक्ता, रायगढ़), चांदराम (प्रदेश पदाधिकारी), प्रीतम यादव, परदेशी यादव (रायपुर), ज्योतिरानी यादव (दुर्ग महानगर अध्यक्ष), गायत्री यादव (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, दुर्ग) एवं सोहन यादव (ब्लाक अध्यक्ष महासमुंद) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान 
सम्मेलन में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रसार, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक उत्थान पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला धमतरी की ओर से समस्त प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों और उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।