A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 10 सीटों पर बंपर जीत की है। जीत के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। गुरुवार को डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, मुझे पूर्ण भरोसा है कि, मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को जरूर स्थान मिलेगा और अच्छा स्थान मिलेगा। अयोध्या में हार को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, राम मंदिर बनने के नाम पर सैंकड़ों सरकारें न्यौछावर हो जाए कोई बात नहीं है।
जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, अयोध्या नहीं जीते इसको लेकर कई लोग दुखी रहे हैं। जब बाबरी ढांचा टुटा था तो उसका आरोप भाजपा पर लगाकर मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान की सरकारें बर्खास्त कर दी गई थी। 6 महीने बाद चुनाव कराया गया था और उसके बाद हमारी सरकार नहीं आई थी। उन्होंने आगे कहा कि, अभी भी 500 साल बाद भगवान राम का मंदिर बना है। लेकिन आयोध्या भाजपा नहीं जीत पाई. मत जीते जी ऐसी सैकड़ों सरकार कुर्बान। भगवान राम हमारे हृदय का विषय है और ऐसी सैकड़ों सरकार न्यौछावर। लेकिन भारतीय मान बिंदुओं का प्रतिमान स्थापित होना चाहिए। भारत में भारतीय मान बिंदुओं का सम्मान स्थापित होना चाहिए यह अटल संकल्प है।
गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे कवर्धा
आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत के बाद आज डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा कवर्धा पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद अब छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। नक्सलिज्म से लेकर सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ को मंत्रिमंडल में शामिल करने के सवाल पर विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में शामिल होगा और जरूर शामिल होने की बात कही।
