कवर्धा पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा : साधराम के परिजनों को दिया 20 लाख का चेक, बोले- ये हत्या हथियारों से नहीं विचारों से हुई

Deputy CM Vijay Sharma handing over a check of Rs 20 lakh
X
20 लाख का चेक सौंपते डिप्टी सीएम विजय शर्मा
डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज कवर्धा में साधराम यादव के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को 20 लाख का चेक सौंपा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। 

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के बहुचर्चित साधराम यादव हत्याकांड पर सरकार ने NIA जांच का ऐलान किया था। जिसके बाद गुरुवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मृतक साधराम के परिजनों को बीस लाख रुपए का चेक सौंपा। वहीं मिडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर जमकर पलटवार किया है।

चेक सौंपने के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, पहले मैंने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए का सहयोग के रूप में चेक दिया था। लेकिन आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीस लाख रुपए का चेक भेजा है जिसे मैंने परिजनों को सौंपा है। जांच की दिशा में हमनें बहुत बड़ा कदम उठाया है UAPA लगने के बाद जांच NIA को सौंपा गया है। जांच प्रखर रूप से चल रही है और इससे बड़ी जांच और क्या हो सकती है। ये हत्या हथियारों से नहीं विचारों से की गई है। इसके तह तक जाना होगा कि, ये गड़बड़ी कवर्धा में क्यों हुई है और किसके शह पर हुई है। इन सारी चीजों को समझना होगा, कवर्धा और पूरे प्रदेश को ठीक करना होगा।

बघेल के बयान पर किया पलटवार

पूर्व सीएम भुपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि, आप प्रदेश नहीं संभाल पा रहे हैं और नक्सली हमले लगातार भाजपा नेताओं पर हो रहे हैं का सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, वो संभाल लिए थे क्या। अभी जनता ने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि, कितना संभाले कितना नहीं संभाले। उनसे दुर्ग नहीं संभल रहा है वो दुर्ग छोड़कर क्यों भागे। कौन संभाल सक रहा है नहीं संभाल सक रहा है सबको पता है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या पर उन्होंने कहा कि, बीजेपी नेताओं की ही हत्या क्यों हो रही है।

दिव्यांगों को बांटी स्कूटी

आपको बता दें कि, डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज कवर्धा पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने कलेक्टर कार्यालय परिसर में दिव्यांगो को पेट्रोल चलित एक्टिवा अपने विधायक मद की राशि से वितरण किया। साथ ही साधराम के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें चेक सौंपा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story