A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
जीवानंद हलधर/जगदलपुर- डिप्टी सीएम विजय शर्मा दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहने वाले हैं। जिसके लिए वे आज शाम को 5.30 बजे ही सड़क मार्ग से जगदलपुर पहुंच जाएंगे। यहां पहुंचकर नक्सलियों से शांति वार्ता करेंगे और सरकार की पुनर्वास नीति पर वरिष्ठ पत्रकार सामाजिक संगठन और वुद्धिजीवियों से अविनाश होटल में मुलाकात करेंगे। इतना ही नहीं श्यामाप्रसाद मुखर्जी हाल में आयोजित लोकतंत्र बनाम माओवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
डिप्टी सीएम शर्मा ने नक्सलियों से सुझाव मांगा था
कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने फार्म जारी कर नक्सलियों से भी सुझाव मांगा था। इसके अलावा जानकारी देते हुए कहा था कि, भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक 122 नक्सली ढेर हुए हैं। 415 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, 423 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, नक्सल समस्या का समाधान हमारी सरकार की बड़ी प्राथमिकता है। पुनर्वास और विकास से नक्सलवाद खत्म होना चाहिए। विभिन्न आयामों में एक साथ इस पर कार्य चल रहा है। डिप्टी CM विजय शर्मा ने बताया कि, प्रदेश में BJP सरकार बनने के बाद विकास के काम तेजी आई है। बस्तर में विकास कार्यों को लेकर कहा कि, 11 सड़कों के काम पूरे हुए, 85 सड़कें चिन्हित हुई हैं। इनमें से 40 सड़कों के कार्य शुरू हो चुके हैं। अबूझमाड़ में भी 6 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। आजादी के बाद अब तक वहां सड़क नहीं बन पाई थी। साथ ही कहा कि, नक्सलियों के पुनर्वास पर सरकार तीव्रता से कार्य कर रही है। कोई और नया नक्सली ना बने इसकी चिंता सरकार कर रही है।
