कर्नाटक से छत्तीसगढ़ पहुंचा संजय का शव : मंगलुरु में बोट से गिरने से हुई मौत, परिजनों ने सीएम से मांगी थी मदद

जितेंद्र सोनी- जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के निवासी संजय के शव को उसके गृह ग्राम लाया गया। संजय की कर्नाटक के मंगलुरु में बोट से गिरने के कारण मृत्यु हो गई। जिसके बाद सीएम साय ने तुरंत पहल करते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई और शव को उनके गृह स्थान सूंडरु पहुंचाया। मृतक संजय के परिजनों ने दुर्घटना के बाद सीएम कैंप कार्यालय बगिया से मदद मांगी थी।
दरअसल संजय के शव को हवाई जहाज के माध्यम से उसके गृह ग्राम सूंडरु लाया गया। मंगलुरु थाना के दक्षिण कन्नड़ जिले से संजय के शव को हवाई जहाज के माध्यम से मंगलवार शाम रांची पहुंचा। इसके बाद मुक्तांजलि शव वाहन की मदद से मृतक संजय का शव उनके घर सूंडरु पहुंचाया गया।
इसे भी पढ़ें...मां बम्लेश्वरी के दर पहुंचे पूर्व विस अध्यक्ष : पूजा- अर्चना कर लिया आशीर्वाद
परिजनों ने सीएम का जताया आभार
इस कठिन समय में सीएम साय की मदद से परिजनों को संबल मिला। जिला प्रशासन की तत्परता और सीएम के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए परिजनों ने आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस पहल से साबित होता है कि वे हर नागरिक के दुख-दर्द में सहभागी बनने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।
