A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
सूरजपुर- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक युवक-युवती की लाश मिली है। युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। वहीं युवती का संदिग्ध हालत में जमीन पर पड़ा हुआ शव मिला है। बताया जा रहा है कि, यह दोनों के बीच प्रेम संबंध था। यह पूरा मामला सकलपुर गांव का है। आखिर इन दोनों ने आत्महत्या क्यों की इसका जबाव जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।
खेत में युवक की मिली लाश
दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के देवारीभाट गांव के खेत में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। देवारीभाट गांव खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा का गृहग्राम है।
मिली जानकारी के अनुसार, खेत में एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान उमेश वर्मा (32) के रूप में हुई है। मृतक के पिता अलख वर्मा ने बताया कि, उन्होंने अपने खेत में मूंग बोया है। शाम को सिंचाई के लिए उनका बेटा उमेश वर्मा शनिवार को खेत गया हुआ था और वापस नहीं लौटा। जब सुबह परिजन खेत पहुंचे तो देखा उमेश की लाश पड़ी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
चरित्र शंका पर नवविवाहिता की कर दी हत्या
कुछ समय पहले बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत चेरा में नवविवाहित महिला की हत्या उसके ही ससुराल वालों ने कर दी और उसका शव कुएं में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर एवं देवर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला मोबाइल पर बात करती थी जिसके बाद चरित्र शंका बनीं और ससुर ने गंडासा से मार डाला। वहीं मृतिका के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी को दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाया था।
