A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
पंकज सिंह भदौरिया/दंतेवाड़ा- मां दंतेश्वरी के दर्शन करने आए बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने पत्रकारों के सवालों के बड़े बेबाकी से जवाब दिए। विश्व हिंदू परिषद और संघ के करीबी महेश कश्यप ने धर्मांतरण और नक्सलवाद पर खुल कर बात की। उन्होंने कहा कि, बस्तर जैसा शांत क्षेत्र जो हजारों साल के गुलामी के बाद भी सुरक्षित रहा है। चाहे नक्लस्वाद का मामला हो या अलगावाद...लेकिन दुर्भाग्य से आजाद भारत में 60 साल कांग्रेस के शासन काल में 80 के दशक में बस्तर में नक्सलवाद पनपा था।
बीजेपी के कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग
महेश कश्यप ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, नक्सलवाद की पालनहार कांग्रेस है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच सालों में नक्सलवाद खत्म होने का दावा किया था। अगर नक्सलवाद खत्म हुआ है तो और ज्यादा कहां से पैदा हो गए हैं। जैसे ही हमारी सरकार आई कांग्रेस ने हमारे बीजेपी के कार्यकर्ताओं टारगेट किलिंग शुरू करवा दी। यह सब घटनाएं निंदनीय है, इसके लिए देश की जनता और बस्तर की जनता कांग्रेस को माफ़ नहीं करेगी। बस्तर समेत पूरे देश से कांग्रेस मुक्त होने जा रही है। ह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 पार सीटें जीत रहे हैं।
अंग्रेजो की हुकूमत में धर्मांतरण नहीं हुआ
महेश कश्यप ने बताया कि, मुगलों और अंग्रेजो की हुकूमत में धर्मांतरण बस्तर में नही हुआ, आजाद भारत में धर्मांतरण हुआ है। धर्मांतरण के सवाल पर महेश कश्यप ने दो टूक जवाब दिया। वे कहते हैं आजाद भारत में भाई-भाई से लड़वाया जा रहा है। जनजातियों को आपस में लड़ाने का काम कांग्रेस कर रही है। बड़ी विडंबना है मुगलों के 800 साल और अंग्रेजो के 200 साल के शासन काल में बस्तर में धर्मांतरण नही हुआ। आजाद भारत में धर्मांतरण हुआ। यह सब कांग्रेस के इशारे पर हुआ है। अहम बात ये है दो साल पहले की जानकारी है महज बस्तर जिले में 256 परिवारों का धर्मांतरण करने का रिकॉर्ड मिलता है। सूचना के अधिकार से निकली जानकारी के मुताबिक इस बात को कह रहा हू। जब धर्मांतरित व्यक्ति रिकॉर्ड में नही है तो चर्च क्यो बननी चाहिए? हमारे समाज को तोड़ने का प्रयास कांग्रेस ने किया है।
बस्तर में सुरक्षा बड़ा सवाल
महेश कश्यप ने कहा कि, हमारे गृहमंत्री अमित शाह का लक्ष्य है- पांच साल में छत्तीसगढ़ से नक्सल मुक्त करना। पांच किलोमीटर में सुरक्षा कैंप खोलने का साथ ही नक्सल मामलो फसे लोगों को मुख्य धारा में लाने का प्रयास करेगी। हमारे जो कार्यकर्ताओं के ऊपर हमले हो रहे है और हत्या हो रही उसके लिए सरकार विचार करेगी और सुरक्षा मुहैया करवाएगी। इन पांच सालों में बस्तर नक्सल मुक्त हो जाएगा।
