A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जिले में रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को एक आरक्षक ने रोका और उससे किसान से 50 हजार रुपए की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर आरक्षक साहब का गुस्सा इस कदर फूटा कि, उसने वर्दी का रौब दिखाते हुए पहले तो किसान की जमकर पिटाई कर दी। 

इतना ही नहीं फिर उसके ट्रैक्टर को पकड़कर चौकी में खड़ा कर दिया। जिसके बाद किसान ने आरक्षक से परेशान होकर मामले की शिकायत आईजी संजीव शुक्ला से कर दी। पीड़ित किसान ने आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर एक्शन लेते हुए एसपी रजनेश सिंह ने उसे लाइन अटैच कर दिया है। 

आईजी से शिकायत के बाद एसपी ने लिया एक्शन 

मिली जानकारी के अनुसार, बेलगहना चौकी के अंतर्गत टेंगनमाड़ा- करवा निवासी धनंजय कुमार साहू पेशे से किसान है। उसने आईजी दफ्तर में लिखित शिकायत कर बताया कि, वह गांव के अपने मकान में बाउंड्रीवाल बनवा रहा है। जिसके लिए वह चार दिन पहले खुद के उपयोग करने के लिए ट्रैक्टर से रेत लेकर जा रहा था. तभी बिटकुली चौक के पास बेलगहना चौकी में पदस्थ आरक्षक सत्येंद्र सिंह ने उसे रोक लिया। जहां आरक्षक ने अवैध रेत परिवहन करने का आरोप लगाते हुए उससे 50 हजार रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर आरक्षक ने ट्रैक्टर से उतारा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। 

क्षेत्र में घूम- घूम कर करता है अवैध वसूली 

किसान ने आगे बताया कि, आरक्षक सत्येंद्र सिंह क्षेत्र में घूम-घूम कर गुंडागर्दी करता है और लोगों से अवैध वसूली करता है। इससे पहले भी उसकी शिकायत की गई थी. जिस पर उसे चौकी से हटा दिया गया था। पुलिस अफसरों से मिलकर उसने दोबारा अपनी पोस्टिंग करा लिया। लोगों का कहना है कि, बेलगहना चौकी प्रभारी ने अपनी पेट्रोलिंग टीम को इस तरह से अवैध वसूली करने की खुली छूट दी है।

नशे का व्यापार करने वालों के साथ आरक्षक की मिलीभगत 

चौकी प्रभारी की खुली छूट की वजह से पुलिसकर्मी बिना रोक टोक के बेधड़क उगाही करते हैं। इलाके में शराब की अवैध बिक्री और नशे का सामान बेचने वालों से भी इनकी मिलीभगत है। इसके साथ ही अवैध रेत परिवहन करने वालों से भी सेटिंग है, जिसके चलते क्षेत्र में अरपा नदी से बेरोकटोक उत्खनन हो रहा है। आरोप है कि पूरा वसूली का खेल चौकी प्रभारी के संरक्षण में चल रहा है।