A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। एग्जिट पोल जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ के कांग्रेस भवन में बैठक शुरु हो गई है। इस बैठक में कई जिला पदाधिकारी शामिल हुए हैं। बैठक को लेकर पूर्व विधायक और रायपुर कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि, मतगणना को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से तैयार है। मतदान की गणना कैसे होगी, किस तरीके से भाग लिया जाएगा। साथ ही साथ चौकन्ना होकर किस तरीके से काम किया जाएगा। इसे लेकर कांग्रेस बैठक कर रही है। 

उन्होंने आगे कहा कि, 4 तारीख काउंटिंग को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से तैयार है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मजबूती से कार्य किया है और निश्चित रूप से चुनाव परिणाम मेहनत के मुताबिक आएंगे। चुनाव से पहले प्रत्याशियों के साथ बैठना अच्छा संदेश है। कांग्रेस के तमाम प्रत्याशी आज अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जूम मीटिंग में जुड़ेंगे। जहां बातचीत के साथ सुझाव भी दिए जाएंगे।

राहुल गांधी पदयात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुंचे

एग्जिट पोल को लेकर विकास उपाध्याय ने कहा कि, 4 तारीख को परिणाम आएगा और एग्जिट पोल एक तरीके का भ्रामक प्रचार है। 10 साल से भाजपा सत्ता में है और इनसे लोगों का विश्वास उठ गया है। राहुल गांधी पदयात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुंचे हैं। कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने मेहनत के साथ काम किया है। महंगाई बेरोजगारी के साथ अन्य मुद्दों को लेकर जनता परेशान है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी बीजेपी से ज्यादा सीट लाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि, चुनाव से पहले 5 गारंटी को लेकर हम जनता के बीच है। समस्याओं की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी है। संघर्ष का परिणाम जरूर मिलेगा और एग्जिट पोल पर हम विश्वास नहीं करते हैं। सच को आंच क्या, भाजपा अपने प्रोपेगेंडा पर सफल नहीं होगी। परिणाम को लेकर किसी भी एग्जिट पोल पर बात करना सही नहीं है।

15 साल बीजेपी ने प्रदेश और देश को लुटा 

उन्होंने आगे कहा कि, 15 साल बीजेपी ने प्रदेश और देश को लूटने का प्रयास किया है। बीजेपी के तात्कालिक विधायक और नेताओं की संपत्ति को देखिए। भ्रष्टाचार भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत है। पिछले 4 महीने से कोई काम नहीं कर पा रही है और धीरे-धीरे हर चीजों में भ्रष्टाचार कैसे किया जाए उसके उपाय खोज रहें हैं।

बृजमोहन अग्रवाल अपने आप को समझते हैं भगवान 

कार्यकर्ताओं द्वारा बृजमोहन अग्रवाल के अग्रिम बधाई के पोस्टर लगाए जाने पर विकास उपाध्याय ने कहा कि, मतदाताओं ने वोट दे दिया वह मशीन में बंद है।बृजमोहन अग्रवाल अपने आप को भगवान समझते हैं और उनके समर्थक उन्हें भगवान समझते हैं। परिणाम भगवान जानता है इंसान नहीं।