A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आज बलौदाबाजार के लिए रवाना हो रहे हैं। कुछ देर में राजीव भवन से बलौदाबाजार के लिए निकलेंगे। पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज बलौदाबाजार जाएंगे। साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत कई विधायक भी निकलेंगे। बलौदाबाजार जाकर घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक लोगों से भेंट करेंगे। ये सभी नेता दोपहर 3 बजे बलौदाबाजार में प्रेस कॉफ्रेंस करने वाले हैं।
जो दोषी उन पर सख्त कार्रवाई, जो निर्दोष उनको प्रताड़ना नहीं
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सतनामी महासभा का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा के लिए पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल को राज्य के मुखिया ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि बलौदाबाजार की घटना निंदनीय है। इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। साथ ही समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि मामले में किसी निर्दोष को प्रताड़ित न करते हुए न्याय किया जाएगा। समाज के लोगों से कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाही पूरी तरह की जाएगी।
सतनामी समाज सदैव शांतिप्रिय समाज रहा है
मुख्यमंत्री श्री साय ने गृहमंत्री एवं डिप्टी सीएम विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक पुन्नू लाल मोहले और सतनामी समाज के प्रमुख डॉ बसन्त अंचल, लक्ष्मी सिन्हा, चौथराम भारद्वाज, राजेश आदिले, भुवनलाल लहरे से हर बिन्दु पर चर्चा की। इस दौरान भरत लाल खांडे, रामेश्वर सोनहरे, एमपी कुरें, दिनेश लहरे, डॉ एस एल निराला भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक स्वर में कहा कि र राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शांति एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों में समाज की सहभागिता आगे भी रहेगी। उनके द्वारा बताया गया कि सतनामी समाज बाबा गुरु घासीदास का अनुयायी है। यह सदैव शांतिप्रिय समाज रहा है। सतनामी समाज इस घटना की निंदा करता है। घटना को असमाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है इसमें समाज की कोई संलिप्तता नहीं है। समाज में इस घटना को लेकर गहरा दुख है। हम चाहते हैं कि जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कार्यवाही हो, ताकि ऐसी घटना दोबारा न होने पाए।
धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाने के संदर्भ में नहीं की कार्रवाई
शासन ने देर रात आदेश जारी कर तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को सस्पेंड कर दिया। जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि बलौदाबाजार में मई माह में धार्मिक स्थल को पहुंचाई गई क्षति की घटना के संबंध में प्राप्त शिकायतों के अनुसार पुलिस प्रशासन की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। इसके कारण तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई विचाराधीन है। इस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री सदानंद का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय रायपुर रहेगा। उन्हें निलंबन अवधि में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने कहा गया है। पुलिस अधीक्षक के साथ ही तत्कालीन जिला कलेक्टर कुमार लाल चौहान को भी निलंबित किया गया है। उनके निलंबन का भी कारण धार्मिक स्थल को पहुंचाई गई क्षति के बाद उचित कार्रवाई ना किया जाना बताया गया है। निलंबन अवधि में श्री चौहान का मुख्यालय छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन होगा।
