A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
भाटापारा- छत्तीसगढ़ के भाटापारा के ग्राम खम्हरिया में दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई थी। जिसमें पिता और तीन साल की बेटी की घटना स्थल पर मौत हुई है। 16 मई को ग्राम खम्हरिया में मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो में भिड़ंत हुई थी। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, ग्राम सर्किबार के रहने वाले चेतन यादव अपनी तीन साल की बेटी रितु यादव के साथ ग्राम खपराड़ीह सगाई समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे। इस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे। तभी ग्राम खम्हरिया में दूसरी दिशा से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सामने से टक्कर मारी, जिससे चेतन यादव और उनकी तीन साल की बेटी रितू यादव ने दम तोड़ दिया है।
बोलेरो खड़ी गाड़ी से टकरा गई
बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो खड़ी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो सवार पांच लोग घायल हैं। रघुनाथपुर निवासी शोभित राम श्रीवास ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि, उनके छोटे भाई रेवती रमन श्रीवास की तबीयत खराब है। रायपुर के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसे देखने के लिए पिता उमाशंकर, मां ढूरी बाई, भाभी दुर्गावती और मिनेश्वर और दोस्त नेकराम साहू रायपुर जा रहे थे। बोलेरो को ड्राइवर सुरेंद्र पोर्ते चला रहा था। उनकी बोलेरो रतनपुर के नवापारा स्थित जय ढाबा के पास पहुंची ही थी कि, इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई।
हादसे में उमाशंकर, ढूरी बाई, दुर्गावती और नेकराम साहू घायल हो गए। वहीं मिनेश्वर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया।
