A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर- छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले को लेकर जेल में बंद कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की आज प्रोडक्शन वारंट के आधार पर विशेष कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा। ईओडब्ल्यू जल्द उन्हें गिरफ्तार करने वाली है। फिलहाल विशेष कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी सूर्यकांत तिवारी की रिमांड मांगी जाएगी।
इससे पहले राजधानी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद और निलंबित आईएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया को ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में पेश किया था। इस मामले में पूछताछ करने के बाद 15 दिन की रिमांड भी मांगी थी।
8 दिन तक की गई पूछताछ
जानकारी के मुताबिक, ईओडब्ल्यू ने कोर्ट से 5 दिन और उसके बाद 3 दिन तक पूछताछ करने के मंजूरी मांगी थी। इस केस में निलंबित आईएस समीर विश्नोई, शिवशंकर नाग और सूर्यकांत तिवारी भी शामिल हैं। इधर, बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी का साफ तौर पर कहना है कि, गिरफ्तार करने के बाद 5 जून तक की रिमांड मांगी गई है।
रिमांड पर आपत्ति जताई
दरअसल, सौम्या चौरसिया की एक बार फिर गिरफ्तारी की गई थी। क्योंकि उन्हें कोर्ट में पेश कर हाईकोर्ट का फाइनल फैसला सुनाना है। लेकिन तथ्य नहीं होने के बाद भी 3 दिन तक पूछताछ की है। इसी कारण पक्ष के वकील ने रिमांड पर अपनी असहमति जताई है।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच जारी
इस मसले पर ईडी ने कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, पूर्व अधिकारी सौम्य चौरसिया, आईएस समीर विश्नोई समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास जो करोड़ों की संपत्ति है। इसकी जांच कई दिनों से जारी है। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़े पैमाने पर शिकायत दर्ज हुई थी।
