सीएम कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत : जशपुर के लिए होंगे रवाना, श्रद्धालुओं के साथ वक्त बिताएंगे

File Photo
X
CM Vishnu deo sai
सीएम विष्णुदेव साय कुनकुरी और केराडीह मे आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में होने के लिए जशपुर जाएंगे।

रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर के दौरे पर रहने वाले हैं। वे कुनकुरी और केराडीह मे आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में होने के लिए जशपुर जाएंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम बगिया में करके, सुबह यहां से बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

रामनवमी समारोह में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव दोपहर 1 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए कांसाबेल ब्लाक के बगिया स्थित अपने निवास पर पहुंचेंगे। यहां वे ग्राम केराडीह और कुनकुरी में आयोजित रामनवमी के कार्यक्रम मे शामिल होंगे। कुनकुरी के सनातन धर्म प्रांगण मे आयोजित रामनवमी समारोह में भी शामिल होंगे। यहां वे श्रद्धांलुओं के साथ लगभग दो घंटे का समय बिताएंगे। इसके बाद रात के वक्त बगिया में विश्राम करने के बाद गुरूवार की सुबह 11 बजे के करीब बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां वे बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के नामांकन रैली मे शामिल होंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story